क्यों होता है कमर दर्द? क्या है उपचार पद्धतियां ?

December 9, 2020by admin-mewar
https://www.mewarhospitals.com/wp-content/uploads/2020/12/कमर-दर्द.jpg

क्यों होता है कमर दर्द

मानव जाति में कई ऐसी शारीरिक समस्याऐं हैं जो कि सामान्य तौर पर पाई जाती हैं। जैसा कि बात की जाए कमर दर्द के बारे में, तो बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी इसकी शिकायत पाई जा रही है। यह एक ऐसी परिस्थिति है कि जो इंसान के दिनचर्या वाले कामों में बाधा डाल सकती है। कई लोगों के अन्दर यह समस्या खुद बखुद हल हो जाती है। लेकिन आपको यह मालूम होना चाहिए की कमर दर्द एक बड़ी शारीरिक समस्या बन सकती है। अगर आप कमर दर्द से जुड़ी चीज़ों के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई विभिन्न जानकारियों को जरूर पढ़ें।

कमर दर्द के कारण

अगर किसी व्यक्ति को अपनी पीठ के ऊपरी, निचली या बीच के हिस्से में खिंचाव महसूस होता है। या उसकी मांसपेशियों में ऐठन होती है। या फिर लिगामेंट तनावपूर्ण स्थिति में आ जाते हैं। तो याद रहे ये चीज़े कमर दर्द को बढ़ावा देने वाली हैं। हमारी रीढ़ की हड्डी, जो कि शरीर का बेहद ज़रूरी सहारा है, उसके बनावट में खराबी होने की वजह से भी कमर दर्द पैदा हो सकता है। अगर रीढ़ की हड्डी पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा, तो इससे दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है।

इंसान को अपने स्वास्थ्य पर सदैव ध्यान देना चाहिए। लोगों को इस बारे में पता होना चाहिए कि कौनसी चीज़ें उनके शरीर को फायदा दे सकती है और कौनसी नुकसान। जैसा कि अगर हम बात करें पीठ दर्द के बारें में, तो इसके कई ऐसे कारण हैं जो कि आज के दौर में लोग आम तौर पर कर रहें हैं।

जैसे कि:

1. इस आधुनिक युग में कई लोग कंप्यूटर के सामने लगातार बैठते हैं।
2. या लगातार खड़े होकर काम करते हैं।
3. या फिर लगातार दौड़ भाग करते हैं।
4. अपनी क्षमता से ज्यादा वजन या गलत तरीके से भारी वजन उठा लेते हैं।
ध्यान रखें, ये सभी चीज़ें कमर में दर्द होने की शिकायत पैदा कर सकती हैं। इसलिए सावधानी ज़रूरी है।

कुछ और बातेंः

अगर किसी इंसान के शरीर में कमज़ोरी है या वह अपने शरीर को झुका कर चलता और बैठता है। तो इससे भी उसे कमर की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन चीजों के अलावा अर्थराइटिस ( गठिया रोग ) एक ऐसी स्थिति है कि जिससे लोगों को कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। ध्यान रहे की आर्थराइटिस आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए अगर आपको अपने शरीर में कुछ असामान्य महसूस होता है तो एक विशेषज्ञ डाॅक्टर से ज़रूर सलाह लें। और ज़रूरत पढ़ने पर उपचार भी कराऐं।

कमर दर्द के लक्षण

कमर दर्द के दौरान विभिन्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जैसे कि कमर पर सूजन आना, वजन में पतन होना, शरीर में तापमान की वृद्धि, दर्द पैरों तक पहुंच जाना। इसके अलावा इंसान को फायदा नहीं होने पर लगातार दर्द महसूस होता है। यहां तक कि लेटने या आराम करने पर भी फायदा हासिल नहीं होता।
कुछ और कमर दर्द के संकेतों में शामिल है दर्द का घुटनों के नीचे तक चले जाना, मल-मू़त्र से जुड़ी कुछ परेशानियां होना आदि।

कमर दर्द का इलाज

कई बार इस तरह का दर्द लोगों में अस्थाई रूप से होता है। और यह कुछ वक्त में अपने आप चला जाता है। कुछ दवाईयां या गर्म और बर्फ के सेक से भी पीठ दर्द की परेशानी दूर हो सकती है। इसके बावजूद अगर मरीज़ को आराम नहीं मिलता, तो दर्द के आधार पर डाॅक्टर ज़्यादा असरदार दवाई या इंजेक्शन देते हैं।
कुछ मरीज़ों में सर्जरी की आवश्यकता भी पाई जाती है। अगर मरीज़ को विभिन्न तरह के उपचार के बावजूद भी दर्द में फायदा नहीं मिलता। तो उस वक्त में सर्जरी दर्द दूर करने में फायदेमंद हो सकती है।

यह चीजें भी रहती है फायदेमंद

हमारी प्रकृति में कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनके सेवन से हमें बड़े ही गुणवान लाभ मिल सकते हैं।

अदरक-

इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह दर्द निवारक के रूप में भी काम में ली जाती है।

हल्दी-

यह एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जो कई रोगों में फायदेमंद सिद्ध होती है। आप चाहें तो कमर दर्द के दौरान हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। यह दर्द को कम करने में आपका साथ देगा।

लहसुन-

अदरक की तरह इसका सेवन भी आपको बेहतरीन लाभ दे सकता है। लहसुन का तेल दर्द वाले हिस्से में लगाने से दर्द में फायदा मिलता है। चाहें तो आप कमर दर्द में आराम के लिए इसकी दो कलियां खाली पेट भी चबा सकते हैं।

केल्शियम-युक्त आहार-

शरीर में कैल्शियम की कमी होना भी कमर दर्द को बढ़ावा दे सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि आपका खान-पान सही हो। और आपके शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा हो जिससे आपकी हड्डियां मजबूत रहें। जैसे कि दूध, पनीर, डेयरी उत्पाद, हरी सब्ज़ियां, आदि।

इन चीजों का रखें ध्यान

1. जैसा कि कंप्यूटर के सामने कुर्सी पर बैठने की पोजीशन सही होनी चाहिए वैसे ही आप ध्यान रखें की सोते वक्त आपका शरीर सही अवस्था में हो। सोने का गलत तरीका भी कमर दर्द की वजह बन सकता है। और हां, यहां ध्यान दिया जाए कि जिस गद्दे पर आप सोऐं वो ज़्यादा मुलायम और स्पंजी ना हो। अन्यथा इस वजह से दिक्कत हो सकती है। सोने के लिए आरामदायक बिस्तर को ही उपयोग में लें।

2. व्यायाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप प्रतिदिन कसरत करने की आदत डालते हैं तो इससे आपके शरीर को कई लाभ पहुंचते हैं। लेकिन याद रहे, अगर आप एक हद से ज्यादा या फिर बिल्कुल व्यायाम नहीं करते हैं तो इन दोनों स्थिति में आपको अपनी पीठ में दर्द महसूस हो सकता है।

3. अपने तन के साथ मन का भी खयाल रखना बेहद ज़रूरी है। और यह बात कमर दर्द से भी मेल रखती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कोई व्यक्ति अत्यधिक तनाव लेता है तो उसे कमर दर्द हो सकता है। जैसा कि तनाव लेने से आपके दिमाग पर असर पड़ता है वैसे ही तंत्रिका तंत्र में भी इसका असर होता है। और इस वजह से रीड की हड्डी वाली जगह में दर्द उत्पन्न हो सकता है।

4. याद रहे कि धुम्रपान करने से भी रीढ़ की हड्डी में दिक्कत पैदा हो सकती है। और उस वजह से इंसान कमर दर्द की शिकायत करता है। इसलिए आपके स्वास्थ्य के लिए यही बेहतर है कि धुम्रपान से परहेज़ करें।

इन सब चीज़ों को ध्यान में रखते हुए आप कमर दर्द की परेशानी से दूर रह सकते हैं। और फिर भी किसी व्यक्ति को दर्द महसूस होता है। और मुमकिन उपायों से भी फायदा नहीं मिलता। तो आप डाॅक्टर की सलाह लेने में ज़्यादा देर ना करें।

आप हमसे FacebookInstagramTwitterLinkedinYoutube & Pinterest पर भी जुड़ सकते हैं।

अपने ट्रीटमेंट्स से जुड़े सवाल पूछने के लिए आज ही देश की सर्वश्रेष्ठ ऑर्थोपेडिक टीम से बात करें।

Call now 0294 6633330

About Mewar Hospitals

Priyadarshani Nagar, Bedla,
Udaipur, Rajasthan 313001

YouTube
Connect With Us
Social Networks

Copyright 2020 by Mewar Hospitals. All rights reserved.

Copyright 2020 by Mewar Hospitals. All rights reserved.

Request a Call Back

Kindly fill in your details for Consultation

    x